Click Here To Go => Home Front Page

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से होते हैंं ये 20 हैरान कर देेने वाले फायदे !

आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए स्वास्थवर्धक बताया गया है। चने के सेवन से कई रोग ठीक हो जाते हैं। क्योंकि इसमें कई सारे प्रोटीन और विटामिन्स पाये जाते हैं। चना दूसरी दालों के मुकाबले सस्ता होता है और सेहत के लिए भी यह दूसरी दालों से पौष्टिक आहार है। चना शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। साथ ही यह दिमाग को तेज और चेहरे को सुंदर बनाता है। चने के सबसे अधिक फायदे इन्हे अंकुरित करके खाने से होते है।


देशी चना न्यूट्रिएंट्स के मामले में बादाम जैसे महंगे ड्राय फ्रूट्स से ज्यादा फायदेमंद होता है। भिगोए हुए चने में प्रोटीनफाइबरमिनरल और विटामिन्स खूब होते हैं जो कई बीमारियों से बचाव के साथसाथ हेल्दी रहने में भी हेल्पफुल होते हैं। वैसे तो हर व्यक्ति के लिए चने खाने के अपने फायदे हैंलेकिन खासकर पुरुषाें को तो ये जरूर खाने चाहिए।

खाने का सही तरीका…

मुट्ठी भर चने लेकर साफ कर लें। इन्हें साफ मिट्टी या चीनी मिट्टी के बर्तन में डालकर ऊपर से इतना साफ पानी डालें कि चने पूरी तरह भीग जाए। रात भर चनों को इस पानी में भीगे रहने दें। सुबह चने निकालकर अच्छे से चबाचबाकर खाएं। चाहें तो चने का पानी भी छानकर पी सकते हैं। इससे फायदा दोगुना हो जाएगा।



  1. सर्दियों में चने के आटे का हलवा अस्थमा में फायदेमंद होता है।
  2. चने के आटे की नमक रहित रोटी 40 से 60 दिनों तक खाने से त्वचा संबंधित बीमारियां जैसेदादखाजखुजली आदि नहीं होती हैं।
  3. भुने हुए चने रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग व कफ दूर हो जाता हैं।
  4. शहद मिलाकर पीने से नपुंसकता समाप्त हो जाती है।
  5. पीलिया में चने की दाल खाना फायदेमंद रहता है।
  6. पीलिया की बीमारी में चने की 100 ग्राम दाल में दो गिलास पानी डालकर अच्छे से चनों को कुछ घंटों के लिए भिगो लें और दाल से पानी को अलग कर लें अब उस दाल में 100 ग्राम गुड़ मिलाकर 4 से 5 दिन तक रोगी को देते रहें। पीलिया से लाभ जरूरी मिलेगा।
  7. चीनी के बर्तन में रात को चने भिगोकर रख दे। सुबह उठकर खूब चबाचबाकर खाएं इसके लगातार सेवन करने से वीर्य में बढ़ोतरी होती है व पुरुषों की कमजोरी से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। भीगे हुए चने खाकर दूध पीते रहने से वीर्य का पतलापन दूर हो जाता है।
  8. रोजाना भुने चनों के सेवन से बवासीर ठीक हो जाता है।
  9. दस ग्राम चने की भीगी दाल और 10 ग्राम शक्कर दोनों मिलाकर 40 दिनों तक खाने से धातु पुष्ट हो जाती है।
  10. 25 ग्राम काले चने रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से डायबिटीज दूर हो जाती है।
  11. रातभर भिगे हुए चनों से पानी को अलग कर उसमें अदरकजीरा और नमक को मिक्स कर खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।
  12. गर्म चने रूमाल या किसी साफ कपड़े में बांधकर सूंघने से जुकाम ठीक हो जाता है।
  13. मोटापा घटाने के लिए रोजाना नाश्ते में चना लें।
  14. शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए अंकुरित चनों में नींबूअदरक के टुकड़ेहल्का नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं। आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी।
  15. चने का सत्तू भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद औषघि है। शरीर की क्षमता और ताकत को बढ़ाने के लिए गर्मीयों में आप चने के सत्तू में नींबू और नमक मिलकार पी सकते हैं। यह भूख को भी शांत रखता है
  16. गर्भवती को उल्टी हो तो भुने हुए चने का सत्तू पिलाएं।
  17. पथरी की समस्या अब आम हो गई है। दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गाल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। एसे में रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हो।
  18. चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है। चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा निखरती है
  19. अधिक काम और तनाव की वजह से पुरूषों में कमजोरी होने लगती है। एैसे में अंकुरित चना किसी वरदान से कम नहीं है। पुरूषों को अंकुरित चनों को चबाचबाकर खाने से कई फायदे मिलते हैं। इससे पुरूषों की कमजोरी दूर होती है। भीगे हुए चनों के पानी के साथ शहद मिलाकर पीने से पौरूषत्व बढ़ता है। और नपुंसकता दूर होती है।
  20. काला चना शरीर के अंदर की गंदगी को अच्छे से साफ करता है। जिससे डायबिटीजएनीमिया आदि की परेशानियां दूर होती हैं। और यह बुखार आदि में भी राहत देता है।